Sunday 07-Jun-2026

लालू यादव को बड़ा झटका, श्याम रजक का आरजेडी से इस्तीफा; कहा- शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया

लालू यादव को बड़ा झटका, श्याम रजक का आरजेडी से इस्तीफा; कहा- शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। श्याम रजक ने अपना इस्तीफा आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भेज दिया है। लालू के काफी करीबी माने जाने वाले श्याम रजक आरजेडी के महासचिव के पद पर थे। इस्तीफा देने के बाद श्याम रजक ने कहा है कि शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया।

बता दें कि मंत्री पद छोड़कर जेडीयू से इस्तीफा देने वाले श्याम रजक ने इस उम्मीद से आरजेडी का दामन थामा था कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी उन्हें फुलवारी से टिकट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 2020 के चुनावी परिणाम के बाद श्याम रजक की उम्मीद फिर जगी कि शायद पार्टी उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाएगी, लेकिन ये भी नहीं हुआ। पार्टी ने मुन्नी रजक को विधान परिषद का सदस्य बना दिया। ऐसे में पार्टी में लगातार हाशिए पर चल रहे श्याम रजक ने बड़ा फैसला लेते हुए इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।

impact add3

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही श्याम रजक ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार श्याम रजक वापस से जेडीयू में आने वाले हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3