Saturday 19-Sep-2026

जेई के साथ मारपीट करने वाला जन सुराज पार्टी का नेता गिरफ्तार, जेल गया

जेई के साथ मारपीट करने वाला जन सुराज पार्टी का नेता गिरफ्तार, जेल गया

बेतिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बेतिया में जेई के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के मामले में जन सुराज पार्टी नेता राज किशोर चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद राज किशोर को जेल भेज दिया गया। जन सुराज पार्टी के नेता पर बिजली विभाग के कर्मी से मारपीट, दुर्व्यव्हार और स्मार्ट बिजली मीटर लगाने आए जेई के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है। दरअसल,मामला 24 अक्टूबर, मनुआपुल थाना क्षेत्र मेहंदीयाबारी गांव का है, जहां जन सुराज के नेता राजकिशोर चौधरी ने स्मार्ट मीटर लगाने आए जेई के साथ मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया था। राजकिशोर चौधरी के घर जेई राकेश कुमार स्मार्ट मीटर लगाने गए थे। मीटर लगाने के क्रम में जेई के साथ दुर्व्यव्हार किया गया। बिजली विभाग के जेई ने आरोपी राजकिशोर चौधरी समेत दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया था। मनुआपुल थाना में केस दर्ज हुआ था।

उन्होंने एफआईआर में बताया था कि मीटर के खराबी के बाद नया मीटर लगाने वो गए थे, जहां राजकिशोर चौधरी ने बातचीत करते-करते जेई को धकेलकर एक कमरे में बंद कर दिया था। दबंगई के कारण बिजली विभाग की टीम बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गई। जेई के साथ आरोपी राजकिशोर चौधरी के दुर्व्यवहार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि सदर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी राजकिशोर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनुआपुल थाना अंतर्गत स्मार्ट मीटर बदले जाने के क्रम में बिजली विभाग के जेई के साथ दुर्व्यवहार मामले में कांड दर्ज कर के अनुसंधान करते हुए छापेमारी की गई, जिसके बाद फरार अभियुक्त राजकिशोर चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

impact add1

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3