सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बांग्लादेश एक अलग देश है। भारत सरकार इस पर गौर करेगी। यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। हमें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए और न ही इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। हालांकि हमें (बांग्लादेश में वर्तमान स्थिति को लेकर) अंदर से दुख है, लेकिन हम केंद्र द्वारा निर्धारित नीतियों का पालन करते हैं।
उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 नवजात बच्चों की मौत के बाद पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लिए चूना छिड़कने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में किरकिरी होने के बाद अब डिप्टी सीएम ने अपने किसी भी कार्यक्रम में चूने का छिड़काव नहीं कराने को कहा है।
उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में टीएमसी ब्लॉक स्तर के नेता को तीन अज्ञात बदमाशों ने करीब से गोली मार दी, जब वह सुबह सड़क किनारे एक स्टॉल पर चाय पी रहे थे। हमलावरों ने भागने से पहले बम भी फेंके। पीड़ित अशोक शॉ, वार्ड नंबर 12 के टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष, ने बैरकपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बिहार के बेतिया में जेई के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के मामले में जन सुराज पार्टी नेता राज किशोर चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद राज किशोर को जेल भेज दिया गया। जन सुराज पार्टी के नेता पर बिजली विभाग के कर्मी से मारपीट, दुर्व्यव्हार और स्मार्ट बिजली मीटर लगाने आए जेई के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनती रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) अवार्ड दिया गया। अबुधाबी में तीन दिन तक चलने वाले आइफा अवॉर्ड शो का दूसरा दिन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार जहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाकर रखती हैं, वहीं अगर अपने ही देश के बच्चे, बिहार के बच्चे वहां (पश्चिम बंगाल) परीक्षा देने जा रहे हैं तो उनके साथ गुंडागर्दी हो रही है, उन्हें मारा जा रहा है, भगाया जा रहा है।
ममता बनर्जी ने एक्स पर एक संदेश में कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मैंने छात्रों या उनके आंदोलनों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला है। मैं उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करती हूं। उनका आंदोलन सच्चा है। मैंने उन्हें कभी धमकी नहीं दी, जैसा कि कुछ लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी हार चुकी हैं। अपनी लोकप्रियता खो चुकी हैं, इसलिए वो अलोकतांत्रिक भाषा बोल रही हैं। संघीय ढांचा को तोड़ रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि लालू यादव हों, तेजस्वी यादव हों, राहुल गांधी हों, इनके लिए बेटियों का बलात्कार बंगाल में नहीं दिखता है। ये ममता बनर्जी के साथ दिखते हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में दम है तो उन्हें बलात्कार के खिलाफ कानून लाना चाहिए। पीएम मोदी और बीजेपी चाहे जितनी भी फंडिंग कर ले, मेरे खिलाफ कुछ नहीं होगा। कोई सोच रहा है कि ये बांग्लादेश है। मैं बांग्लादेश को पसंद करती हूं, क्योंकि वहां एक भाषा है, लेकिन याद रहे ये एक अलग देश है। मोदी बाबू आप बंगाल में आग लगवा रहे?
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल छात्र समाज द्वारा आयोजित ‘नबन्ना अभियान’ या सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस ज्यादतियों और लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को 12 घंटे का पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है।