Thursday 25-Jun-2026

बीजेपी का 28 अगस्त को बंगाल बंद का ऐलान, ममता सरकार ने आदेश जारी कर कहा- कोई बंद नहीं रहेगा

बीजेपी का 28 अगस्त को बंगाल बंद का ऐलान, ममता सरकार ने आदेश जारी कर कहा- कोई बंद नहीं रहेगा

कोलकाता, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल छात्र समाज द्वारा आयोजित ‘नबन्ना अभियान’ या सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस ज्यादतियों और लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को 12 घंटे का पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है। बीजेप के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं बीजेपी के बंगाल बंद के आह्वान पर ममता बनर्जी सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कल कोई बंद नहीं होगा, इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शहर और हावड़ा जिले में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें की। उन्होंने कहा कि कोलकाता के एक अस्पताल में हत्या एवं दुष्कर्म की शिकार प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से कल सुबह से शाम तक बंद में शामिल होने का भी आह्वान किया। मजूमदार ने यह भी कहा कि भाजपा ने गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की सहायता के साथ-साथ आज लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए अपनी हेल्पलाइन फिर से खोल दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अनुमति देने से इनकार करने के बाद पार्टी अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के संबंध में बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करेगी।

impact add3

वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा के बंद के आह्वान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल में कोई बंद नहीं होगा क्योंकि वे बंद संस्कृति में विश्वास नहीं करते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सहित विपक्षी दलों द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ साजिश रची गई है। घोष ने आज नबन्ना अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों के उकसावे के बावजूद खुद को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बलों को धन्यवाद दिया।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2