Saturday 09-May-2026

Tag : Kolkata

Aug 29, 2024

प्रदर्शनकारी छात्रों को कभी धमकी नहीं दी, ममता बनर्जी का दावा

ममता बनर्जी ने एक्स पर एक संदेश में कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मैंने छात्रों या उनके आंदोलनों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला है। मैं उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करती हूं। उनका आंदोलन सच्चा है। मैंने उन्हें कभी धमकी नहीं दी, जैसा कि कुछ लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।

Aug 28, 2024

बीजेपी के बंगाल बंद पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- मोदी बाबू, आप बंगाल में आग लगवा रहे?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में दम है तो उन्हें बलात्कार के खिलाफ कानून लाना चाहिए। पीएम मोदी और बीजेपी चाहे जितनी भी फंडिंग कर ले, मेरे खिलाफ कुछ नहीं होगा। कोई सोच रहा है कि ये बांग्लादेश है। मैं बांग्लादेश को पसंद करती हूं, क्योंकि वहां एक भाषा है, लेकिन याद रहे ये एक अलग देश है। मोदी बाबू आप बंगाल में आग लगवा रहे?

Aug 27, 2024

बीजेपी का 28 अगस्त को बंगाल बंद का ऐलान, ममता सरकार ने आदेश जारी कर कहा- कोई बंद नहीं रहेगा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल छात्र समाज द्वारा आयोजित ‘नबन्ना अभियान’ या सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस ज्यादतियों और लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को 12 घंटे का पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है।

Aug 22, 2024

कोलकाता कांड को लेकर डॉक्टरों की 11 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त, SC की अपील पर लौटे काम पर

‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन’ (फेमा) ने कोलकाता में एक डॉक्टर की कथित रूप से बलात्कार के बाद की गयी हत्या के विरोध में 11 दिनों से जारी अपनी हड़ताल सुप्रीम कोर्ट के सकारात्मक निर्देशों’ के बाद गुरुवार को समाप्त कर दी।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5