Wednesday 29-Jul-2026

कोलकाता कांड को लेकर डॉक्टरों की 11 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त, SC की अपील पर लौटे काम पर

कोलकाता कांड को लेकर डॉक्टरों की 11 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त, SC की अपील पर लौटे काम पर

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन’ (फेमा) ने कोलकाता में एक डॉक्टर की कथित रूप से बलात्कार के बाद की गयी हत्या के विरोध में 11 दिनों से जारी अपनी हड़ताल सुप्रीम कोर्ट के सकारात्मक निर्देशों’ के बाद गुरुवार को समाप्त कर दी। शीर्ष अदालत ने इससे पहले दिन में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम शुरू करने को कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी।

चिकित्सकों के शीर्ष संगठन फेमा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है कि फेमा ने प्रधान न्यायाधीश के सकारात्मक निर्देशों के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। हम अंतरिम सुरक्षा और अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की हमारी प्रार्थनाओं को स्वीकार किये जाने का स्वागत करते हैं। एकजुट होकर, हम कानूनी रूप से लड़ाई जारी रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट की अपील पर कई ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए)’ द्वारा कोलकाता घटना पर अपनी हड़ताल समाप्त करने के बाद फेमा ने यह कदम उठाया।

क्या हम सुप्रीम कोर्ट के बाहर जाकर बैठ सकते हैं? कोलकाता कांड पर सुनवाई के दौरान CJI की कड़ी टिप्पणी

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज तथा दिल्ली सरकार के इंदिरा गांधी अस्पताल के आरडीए ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। बता दें कि कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और उसकी हत्या से देशभर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। 12 अगस्त को ‘डॉक्टर्स एसोसिएशन’ ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू किया था, जिससे ओपीडी सेवाएं ठप हो गई थीं। हालांकि आपात सेवाएं जारी रहीं।

impact add4

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3