Sunday 14-Jun-2026

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा, सीएम नीतीश से की मुलाकात

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा, सीएम नीतीश से की मुलाकात

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और भाजपा से मनन मिश्रा राज्यसभा के लिये निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनडीए के दोनों उम्मीदवारों ने पिछले बुधवार को विधानसभा में नामांकन किया था। बता दें कि राज्यसभा सांसद और राजद की मीसा भारती के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से जबकि भाजपा के विवेक ठाकुर के नवादा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये दोनों सीटें खाली हुई हैं। मीसा भारती का कार्यकाल 4 वर्ष जबकि विवेक ठाकुर का कार्यकाल दो वर्षों के लिए शेष था। मीसा भारती की सीट पर मनन मिश्रा व विवेक ठाकुर वाली सीट पर उपेन्द्र कुशवाहा ने नामांकन किया था।

राज्यसभा में बिहार से कुल 16 सांसद हो गए है। इसमें एनडीए के पास 10 सीट है तो वहीं इंडिया ब्लॉक के पास 6 सीट है। दलों में 5 सीट बीजेपी के पास जबकि जदयू के पास 4 सीट है तो वहीं आरजेडी के पास 5 सीट, कांग्रेस 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट मिली है।

वहीं बिहार विधानसभा में बीजेपी के 78 विधायक हैं, जदयू के 44, हम के 3 और एक निर्दलीय का भी समर्थन है.।वहीं राजद का 75, कांग्रेस का 19, लेफ्ट के 15 विधायक हैं। AIMIM के एक और एक और निर्दलीय विधायक हैं जो हाल ही में रुपौली से जीते हैं। चार विधानसभा की सीट खाली है। एनडीए के पास 126 विधायकों का समर्थन था तो वहीं विपक्ष के पास 109।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add5