Saturday 19-Sep-2026

कटिहार में कलेक्ट्रेट गेट में 10 महिलाओं ने किया सामूहिक आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

कटिहार में कलेक्ट्रेट गेट में 10 महिलाओं ने किया सामूहिक आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

कटिहार, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के कटिहार जिले में दस आदिवासी महिलाओं ने डीजल तेल छिड़ककर सामूहिक आत्मदाह करने का प्रयास किया। सभी महिलाओं ने अपने शरीर पर डीजल छिड़का और फिर खुद को आग लगाने की कोशिश करने लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस वालों ने सभी को रोका।

पूरा मामला सहायक थाना क्षेत्र के समाहरणालय गेट के सामने का बताया जा रहा है, जहां महिलाओं ने अपने शरीर पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करते हुए कहा कि दबंग के द्वारा इन आदिवासी महिलाओं की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और इस पर प्रशासनिक स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुआ है। इसी को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने समाहरणालय गेट के सामने सामूहिक आत्मदाह करने का प्रयास किया।

impact add5

इस दौरान समाहरणालय कैंपस में फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई गई और महिलाओं के ऊपर पानी डाला गया। फिलहाल पुलिस ने सभी महिलाओं को सुरक्षित स्थान मे ले जाकर मामले पर पूछताछ कर रहे है। एसडीओ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले को समझने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5