Tuesday 20-Jan-2026

हज़ारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पत्नी की हत्या के आरोप में अरेस्ट।

हज़ारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पत्नी की हत्या के आरोप में अरेस्ट।

हज़ारीबाग:- पत्नी की हत्या के आरोप में हज़ारीबाग के तत्कालीन एसडीओ को रविवार की शाम को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित उनके रिश्तेदार के घर से उन्हें अरेस्ट किया गया। वह करीब एक महीने से फरार चल रहे थे। एसडीओ को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें हज़ारीबाग CJM कोर्ट में पेश किया जाएगा। अशोक कुमार को गिरफ्तार करने से पहले कोर्ट ने गिरफ़्तारी वारंट जारी किया था जिसके आधार पर उन्हें रांची से गिरफ्तार किया गया। 

हज़ारीबाग के लोहसिंहना थाना प्रभारी संदीप कुमार मण्डल के द्वारा बताया गया है की आरोपी एसडीओ अशोक कुमार को गिरफ्तार करने को लेकर उनके परिवार वालों पर काफी दबाव बनाये हुए थे। पुलिस को सूचना मिली की वह रांची के जगन्नाथपुर थाना में अपने रिश्तेदार के घर छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और रविवार की शाम को 7 बजे अशोक कुमार सड़क पर घूम रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
थाना प्रभारी श्री मण्डल ने बताया की हज़ारीबाग के तत्कालीन एसडीओ पुलिस की नजरों से बचने के लिए करीब एक महीने से अपने मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे जिस कारण पुलिस को उन्हें लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस से बचने के लिए जगन्नाथपुर क्षेत्र में उनके दोस्त और परिजन के द्वारा मदद किया जा रहा था ताकि उनकी गिरफ़्तारी ना हो सके।
क्या है अशोक कुमार पर आरोप?
26 दिसंबर 2024 दिन बृहस्पतिवार की सुबह एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी अशोक कुमार के सरकारी आवास में जो की झील परिसर में स्थित ह है वहां पर वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी। तत्काल ही उसे इलाज के लिए हज़ारीबा के आरोग्यँ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से फिर अनिता कुमारी को बोकारो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिता कुमारी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया था जहाँ 28 दिसंबर दिन शनिवार को अहले सुबह रांची के देवकमल अस्पताल में अनिता कुमारी की मौत हो गयी। इसके बाद मृतका अनिता कुमारी के भाई राजकुमार गुप्ता ने लोहसिंहना थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस डिपार्टमेंट ने इस मामले की छान-बिन के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम(SIT) का गठन किया है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5