Wednesday 10-Dec-2025

चंपाई सोरेन JMM से आज ही देंगे इस्तीफा, कहा- झारखंड के हित में लिया फैसला; 30 को बीजेपी में होंगे शामिल

चंपाई सोरेन JMM से आज ही देंगे इस्तीफा, कहा- झारखंड के हित में लिया फैसला; 30 को बीजेपी में होंगे शामिल

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि वो जेएमएम और झारखंड की कैबिनेट से गुरुवार को इस्तीफा देंगे। इस्तीफे से पहले पूर्व सीएम ने बुधवार को रांची में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी निर्णय हमने लिया है, वह झारखंड के हित में लिया है। आगे हम बताते जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम संघर्ष से निकले हुए व्यक्ति हैं। किसी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं। आज हम इस्तीफा देंगे। बता दें कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे।

दरअसल, चंपाई सोरेन ने पिछले महीने झारखंड के तीन दिन के दौरे पर आए थे तो यह माना जा रहा था कि वह जेएमएम के कुछ विधायकों के साथ बीजेपी ज्वाइन करेंगे लेकिन तब उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा था कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं। हालांकि कुछ दिनों के बाद उनकी अमित शाह के साथ बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर आई और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पुष्टि कर दी कि चंपाई बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं।

झारखंड में जनवरी से लेकर अब तक राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलाव आया है, जब 31 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था और उन्होंने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंपाई सोरेन का नाम सीएम पद के लिए चुना गया। चंपाई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम पद की शपथ ली थी। जून के महीने में हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेल दे दी, जिसके बाद उन्हें 28 जून को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद चंपाई सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और फिर 4 जून को हेमंत सोरेन ने फिर राज्य की कमान संभालते हुए सीएम पद की शपथ ली।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1