Sunday 12-Jul-2026

BJP संताल को तोड़ने की रच रही साजिश, केंद्र सरकार विकास नहीं; सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करता है: हेमंत सोरेन

BJP संताल को तोड़ने की रच रही साजिश, केंद्र सरकार विकास नहीं; सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करता है: हेमंत सोरेन

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के षड्यंत्रकारी संताल परगना को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों को गांव में घुसने नहीं देना है। मणिपुर एक साल से जल रहा है, वहां बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है, वहां के लोग पलायन को विवश हैं, लेकिन केंद्र सरकार के मुखिया एक बार भी वहां नहीं गए। इन लोगों को किसी से कोई लेना-देना नहीं है। सीएम बुधवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के अंतर्गत गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास का काम छोड़ सिर्फ हिंदू-मुस्लिम किया है। युवाओं को न रोजगार दिया और न ही किसानों के बारे में कुछ सोचा। जबकि हमारी सरकार गांव-गांव तक पहुंचने वाली सरकार है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि हमारी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। इन चार सालों में आपने क्या खोया और क्या पाया ये आप आकलन करे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज पंजाब, हरियाणा में ये जा नहीं सकते, क्योंकि किसान इनके विरोध में हैं। जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव में भी इन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। अब इनकी नजर झारखंड पर है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गांव तक पहुंचने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सरकार आपके द्वार के विभिन्न पड़ाव से होते हुए वे गोड्डा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। इन चार सालों में आपने क्या खोया और क्या पाया ये आप आकलन करे। डॉक्टर व दवा की कमी राज्यभर की बड़ी चुनौती थी। उसको राज्य सरकार ने दूर किया।

impact add6

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए काम किया तो विपक्ष ने साजिश रचकर जेल में डाल दिया। किसानों का दो लाख रुपए कर्ज माफी करने का काम किया। राज्य के हर बुजुर्ग को पेंशन मिल रही है। वहीं बकाया बिजली बिल भी माफ किया जाएगा। गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत बच्चों को पढ़ने के लिए 15 लाख रूपए तक का लोन दिया जा रहा है। वहीं देश का पहला राज्य है जिसने वकीलों के बारे में सोचा। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन में सब बंद था। बाहर रह रहे सभी राज्यवासियों को उनके घर पहुंचवाने का काम किया।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4