Sunday 14-Jun-2026

शर्मनाक... धनबाद में सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

शर्मनाक... धनबाद में सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

धनबाद, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के धनबाद जिले में एक नाबालिग किशोरी (16 वर्ष) ने अपने सगे चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत पर धनबाद थाना में आरोपी चाचा के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी चाचा की तलाश में छापेमारी की लेकिन वह घर पर नहीं मिला।

किशोरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दो सितंबर को उसके चाचा ने छत से कपड़े लाने को कहा। वह कपड़े लेकर आई। कपड़े गीले थे। वह घर के बाहर कपड़े सूखने देने लगी तो उसके चाचा ने कहा कि कमरे के अंदर कपड़े डाल दो। जब वह कमरे के अंदर कपड़े डालने गई तो चाचा ने हॉल और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। लाइट बंद कर उसके चाचा ने उसके साथ जोर-जबर्दस्ती की। वह किसी तरह वहां से निकली।

चाचा ने मारपीट करते हुए धमकी दी कि किसी को घटना के संबंध में बताया तो नहीं छोड़ेंगे। किशोरी रोते हुए मां के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। उसके पिता दूसरे राज्य में रह कर नौकरी करते हैं। पिता से सलाह लेने के बाद थाना में शिकायत की।