Friday 19-Jun-2026

Haryana Elections: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया, हरियाणा में बढ़ी हलचल

Haryana Elections: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया, हरियाणा में बढ़ी हलचल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस, जजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक ओर जहां भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी जीत का दावा ठोक रही है। इस बीच भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। राहुल गांधी से मिलने के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल से भी मिलने पहुंचे हैं।

बता दें कि इससे पहले विनेश फोगाट शंभू बोर्डर पर धरना दे रहे किसानों से भी मिलने पहुंची थीं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को उम्मीदवार बना सकती है। दरअसल, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया से हाल ही में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को लेकर सवाल किया गया था। बाबरिया ने कहा है कि जिन 32 उम्मीदवारों का नाम पहले तय हो चुका है विनेश फोगाट या बजरंग पुनिया का नाम उनमें नहीं है। उन्होंने कहा था कि जल्द ही इस मामले में स्पष्टता आ जाएगी।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। पहले वोटिंग की तारीख 1 अक्टूबर और रिजल्ट की तारीख 5 अक्तूबर थी। हालांकि, बीजेपी और इनेलो ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की मांगों पर विचार करते हुए वोटिंग की तारीख बदल दी है।

impact add6

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6