बृजभूषण शरण सिंह ने बिना नाम लिए विनेश फोगाट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि उनका (विनेश) क्या है वो तो जीत ही जाएंगी। वो यहां (रेसलिंग) भी बेईमानी से जीत जाती थीं और अब वहां भी जीत गईं, लेकिन उस जीतने वाले के चक्कर में कांग्रेस पार्टी हार गई।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और कामकाज के तरीके के कारण हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है।
हरियाणा में जहां बीजेपी को सत्ता कायम रखने का भरोसा है, वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में कमबैक की आस लगाए बैठी है। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है और इलेक्शन के परिणाम का इस्तेमाल विजेता दल की ओर से अन्य राज्यों में पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं।
बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया था। मेरा कसूर ये है कि दस साल दिल्ली का सीएम रहते हुए मैंने अच्छे स्कूल बनाए। दिल्ली और पंजाब में लोगों को फ्री में बिजली दी. बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराए। इतने काम कोई भ्रष्ट आदमी तो नहीं कर सकता न।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम आज जिस सात गारंटी को जारी कर रहे हैं, वो सरकार बनने पर लागू करेंगे। 53 पेज का एक डॉक्यूमेंट है, जो हरियाणा में जारी करेंगे। उन्होंने कहा हम महिलाओं को दो हज़ार देंगे, दो लाख पक्की नौकरी युवाओं को हम देंगे। खरगे ने दावा किया कि केंद्र सरकार 30-35 लाख नौकरियों को रोक के बैठी है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लाकर्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। राहुल गांधी से मिलने के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल से भी मिलने पहुंचे हैं।