Wednesday 05-Aug-2026

महिलाओं को 2000 रुपये, 2 लाख युवाओं को नौकरी; हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

महिलाओं को 2000 रुपये, 2 लाख युवाओं को नौकरी; हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से बुधवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो के रूप में सात गारंटियां जारी की हैं। अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 25 लाख तक का फ्री इलाज, पुरानी पेशंन योजना बहाल करने समेत कई बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम आज जिस सात गारंटी को जारी कर रहे हैं, वो सरकार बनने पर लागू करेंगे। 53 पेज का एक डॉक्यूमेंट है, जो हरियाणा में जारी करेंगे। उन्होंने कहा हम महिलाओं को दो हज़ार देंगे, दो लाख पक्की नौकरी युवाओं को हम देंगे। खरगे ने दावा किया कि केंद्र सरकार 30-35 लाख नौकरियों को रोक के बैठी है।

खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने 10 साल में हरियाणा को जिस तरह बर्बाद किया है, उसे कांग्रेस पार्टी ठीक करने का काम करेगी। हरियाणा आज भष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और अराजकता से घिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने का काम किया। लेकिन मोदी जी जनता के बीच नहीं जाते हैं, वह सिर्फ चुनिंदा लोगों से मिलते हैं।

impact add2

वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1966 में हरियाणा को बनाया तब से 2014 तक हरियाणा ने तरक्की की, लेकिन पिछले दस साल में हरियाणा बहुत पीछे गया है। हम हरियाणा को फिर से नंबर एक बनाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस ने नारा दिया कि हो चुकी परिवर्तन की शुरुआत. हाथ बदलेगा हालात. सारा हरियाणा कांग्रेस के साथ।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी बातें
- महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर
- बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा को 6000 रुपये पेंशन
- पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेंगे
- 2 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा
- कांग्रेस हरियाणा को नशामुक्त बनाएगी
- सरकार बनने के बाद चिरंजीवी योजना की तर्ज पर कांग्रेस 25 लाख तक का मुफ्त इलाज देगी
- 300 यूनिट मुफ्त बिजली, गरीबों को 100 गज का प्लाट

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3