Saturday 19-Sep-2026

फोगाट और पुनिया कांग्रेस में शामिल, विनेश बाेलीं- BJP ने हमें फूंका हुआ कारतूस समझा

फोगाट और पुनिया कांग्रेस में शामिल, विनेश बाेलीं- BJP ने हमें फूंका हुआ कारतूस समझा

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूरजभान और अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि बुरे समय में पता चला कि कौन अपना है। जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब भाजपा को छोड़कर सभी विपक्षी दलों ने साथ दिया। उन्होंने कहा कि वो आज नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। विनेश ने कहा, आज मैं देश सेवा के संकल्प के साथ कांग्रेस में शामिल हो रही हूं। हमारे हाथ में जो होगा, हम अपने लोगों का भला करूंगी। उन्होंने कहा कि जब हम जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी बीजेपी ने हमें फुंके हुए कारतूस समझ लिया था। बीजेपी आईटी सेल लगातार इसे साबित करने में लगी थी, लेकिन ओलंपिक में हमने खुद को साबित किया।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि फोगाट और पूनिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से दोनों के टिकट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। काफी समय से चर्चा चल रही थी कि अगर विनेश फोगाट कांग्रेस में आ जाती हैं तो पार्टी उन्हें उनके गृह जिले चरखी-दादरी से टिकट दे सकती है। बजरंग पूनिया की बात करें, तो कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें बादली सीट से टिकट दे सकती है। इस सीट पर पहले से ही कांग्रेस का कब्जा है।

impact add4

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add2