Friday 19-Jun-2026

हरियाणा के लोगों ने मोदी सरकार के काम के लिए भाजपा को जनादेश दिया: मनोहर लाल

हरियाणा के लोगों ने मोदी सरकार के काम के लिए भाजपा को जनादेश दिया: मनोहर लाल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और कामकाज के तरीके के कारण हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम नतीजों और रुझानों के अनुसार भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ती दिख रही है और पार्टी 90 में से लगभग 29 सीट जीत चुकी है और 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो आयोग की वेबसाइट के अनुसार 28 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है और 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

impact add5

वहीं निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश से कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अद्यतन करने में देरी के उनके बेबुनियाद आरोप को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है। आयोग ने पार्टी के आरोपों को गैर-जिम्मेदाराना, निराधार और अनुचित दुर्भावनापूर्ण विमर्श को गुप्त रूप से विश्वसनीयता प्रदान करने का प्रयास करार दिया।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3