Tuesday 16-Jun-2026

राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी, महाराष्ट्र में चिखली की रैली रद्द

राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी, महाराष्ट्र में चिखली की रैली रद्द

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के चिखली में उनकी चुनावी रैली रद्द कर दी गयी। एक वीडियो संदेश के जरिए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे आज चिखली आना था। वहां मुझे सोयाबीन किसानों से मिलना और जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण मैं नहीं आ सका। मैं आप सभी से माफी मांगता हूं।

वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने आगे कहा कि मुझे पता है कि महाराष्ट्र में किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य की भाजपा सरकार सोयाबीन और कपास किसानों को सही कीमत नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि इंडिया समूह सत्ता में आयेगी, तो हम आपका ख्याल रखेंगे और आपकी समस्याओं को तुरंत हल करने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1