Sunday 08-Mar-2026

राहुल गांधी के किस बयान पर भड़के योगी के मंत्री? कांग्रेस नेता को लेकर कह दी बड़ी बात

राहुल गांधी के किस बयान पर भड़के योगी के मंत्री? कांग्रेस नेता को लेकर कह दी बड़ी बात

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के एक बयान पर उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल तेज होग गई है। इस बीच राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि देश में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो नागपुर में बयान दिया है, दिशा की बैठक को छोड़कर उसमें मेरा पक्ष आना जरूरी है। दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में राहुल गांधी ने कहा कि दिशा की बैठक में जो परिचय ले रहा था, तो वहां कोई दलित और पिछड़ा नहीं मिला।

इस पर बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि आप तीन बार सांसद रह चुके हैं, उन संसदीय क्षेत्रों और संसद भवन ने आपको कैसे झेला होगा। आज आप नेता प्रतिपक्ष है, अच्छा होता कि सोनिया गांधी की तरह आप भी किसी लिखाकर बोलते तो शायद आपकी अज्ञानता, अक्षमता अयोग्यता छिप जाती। यह दुर्भाग्य ही है कि आप जैसे लोग सिर्फ एक परिवार में जन्म लेने के कारण यहां तक पहुंच गए, लेकिन आज देशवासी आपको सुनकर हंस रहे होंगे कि चार बार का सांसद यह न जान पाया हो कि दिशा की बैठक जनपद के विकास योजनाओं की निगरानी के लिए हर जनपद में आयोजित की जाती है।

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि मेरा दावा है कि आप जांच कर लो कि वहां सब समाज के लोग थे, लेकिन आप सस्ती लोकप्रियता और देश में अशांति पैदा करने के लिए ऐसा भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने पूछा कि मेरा सवाल यह है कि जिसका आपको मनोनयन करना था उसमें से तीन आरक्षित को छोड़ दिया तो बाकी छ में चार अनारक्षित लोगों को आपने नामित किया है, तो आप ऐसा अनर्गल बयान क्यों दे रहे हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2