Thursday 30-Apr-2026

Tag : Parliament

Nov 28, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- प्रियंका गांधी संसद में बनेंगी महिलाओं की सशक्त आवाज

खरगे ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रियंका गांधी वाड्रा संसद में देश के लोगों की, ख़ासकर महिलाओं की सशक्त आवाज बनेंगी। उनका कुशल नेतृत्व, करुणा, साहस, शालीनता और दृढ़ संकल्प तथा संविधान के सिद्धांतों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता देश की जनता को लाभ पहुँचाएगी।

Nov 28, 2024

जनता के मुद्दे संसद में उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी, शपथ लेने के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका वाड्रा ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ वह संविधान को मजबूती प्रदान करने की लड़ाई लड़ती रहेंगी और जनता के मुद्दे संसद में उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Nov 28, 2024

इस सत्र में नहीं आएगा वक्फ विधेयक, JPC का कार्यकाल बढ़ा; सदन में कब पेश होगी रिपोर्ट?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में समिति का गठन संसद के पिछले सत्र के दौरान किया गया था। इससे पहले सरकार ने वक्फ कानून में संशोधन के लिये विधेयक पेश किया था, जिस पर कांग्रेस समेत विपक्ष के कई दलों ने गहरी आपत्ति जतायी थी। इसके बाद सदन ने समीक्षा के लिये विधेयक को संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव किया था।

Nov 27, 2024

सदन मोदी वंदन के लिए नहीं, अडानी मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा जरूरी: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर संसद में नियम 267 के तहत चर्चा होनी चाहिए। सदन मोदी वंदन के लिए नहीं है। लाखों करोड़ों की हेराफेरी और घूस देने वाले अडानी को गिरफ़्तार कर सदन में उन पर लगे आरोपों को लेकर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।

Nov 25, 2024

जिन्हें जनता ने 80-90 बार नकारा... संसद सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज

पीएम मोदी ने कहा कि समस्या नये सांसदों के लिये हो रही है उनके अधिकारों को कुछ लोग दबोच लेते हैं। लोकतंत्र में हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें। ले​किन 80 से 90 बार जनता द्वारा नकार दिये गये लोग जनता की आकांक्षाओं पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं।

Nov 19, 2024

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बहस के मुद्दों पर होगी चर्चा

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को गई की एक ‘पोस्ट’ में बताया कि ‘संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर 24 नवंबर की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5