Friday 01-May-2026

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: अनमोल बिश्नोई के कॉन्टैक्ट में थे शूटर, Snapchat के जरिए होती थी बातचीत

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: अनमोल बिश्नोई के कॉन्टैक्ट में थे शूटर, Snapchat के जरिए होती थी बातचीत

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

Baba Siddique murder case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। शूटरों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं। आरोपियों को लेकर नए दावे भी किए जा रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या करने से पहले शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे। इतना ही नहीं इन तीन आरोपियों ने अनमोल से स्नैपचेट के जरिए बात की थी।

इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया था कि बाबा सिद्दीकी को मारने की साजिश पुणे में तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। हत्यारों ने यूट्यूब से गोली चलाना सीखा था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अब तक 10 लोगों को पकड़ चुकी है। बता दें कि 12 अक्टूबर की रात बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी पर उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में तीन राउंड फायरिंग की गई थी। हमले में बाबा बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

impact add3

बाबा सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत मुंबई में एक नगरसेवक के रूप में की थी। वह 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। साल 2004 से 2008 के बीच उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री का पद संभाला। वह म्हाडा के मुंबई डिविजन के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। बाबा सिद्दीकी जिस तरह राजनीतिक चेहरा थे उसी तरह उनकी चमक बॉलीवुड में रहती थी। बाबा अपनी शाही इफ्तार पार्टी के लिए बॉलीवुड में प्रसिद्ध थे। इफ्तार पार्टी में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगता है। बाबा की सलमान खान और शाहरुख खान से भी गहरी दोस्ती थी। फिल्मी गलियारों से तो यह भी कहा जाता है कि सलमान खान बाबा का कोई भी कहना नहीं टालते थे।

बाबा सिद्दीकी ने मुंबई के एमएम के कॉलेज से पढ़ाई की थी। उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के बीच के झगड़े को खत्म करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाबा सिद्दीकी की राजनीतिक कर्मभूमि बांद्रा रही है। अधिकतर फिल्मी हस्तियां बांद्रा में ही रहती हैं। बॉलीवुड सितारों से उनकी दोस्ती के बारे में सब जानते हैं। बाबा सुनील दत्त को अपना आदर्श मानते थे। उनसे मुलाकात के बाद उनकी दोस्ती संजय दत्त से भी हुई।बाबा सिद्दीकी मूल रूप से पटना के रहने वाले थे।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3