Tuesday 03-Nov-2026

कानून मंत्री ने राम जन्मभूमि फैसले का हिंदी संस्करण किया जारी

कानून मंत्री ने राम जन्मभूमि फैसले का हिंदी संस्करण किया जारी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को 75वें संविधान दिवस के अवसर पर 2019 में 5-न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ द्वारा दिए गए राम जन्म भूमि फैसले का हिंदी संस्करण जारी किया। राम जन्म भूमि के ऐतिहासिक फैसले का हिंदी संस्करण विधि साहित्य प्रकाशन (वीएसपी), विधायी विभाग, कानून एवं न्याय मंत्रालय के द्वारा प्रकाशित किया गया है।

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस समारोह में अटॉर्नी जनरल (एजी) आर वेंकटरमानी, कानून एवं न्याय मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, डॉ मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता और कानूनी मामलों के विभाग (डीओएलए) के अधिकारी उपस्थित थे। समारोह का आयोजन कानूनी मामलों के विभाग (डीओएलए) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीओएलए ने भारतीय संविधान पर एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम की भी घोषणा की। यह पाठ्यक्रम लोगों को भारतीय संविधान के प्रमुख पहलुओं से परिचित होने की सुविधा प्रदान करेगा।

impact add2

कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि राम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का हिंदी में अनुवाद कानूनी साहित्य को अधिक सुलभ, समावेशी और समझने योग्य बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पहल हमारे राष्ट्र की भावना का प्रतीक है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5