Monday 21-Sep-2026

किचन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो नाबालिग भाई-बहन की जलकर मौत

किचन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो नाबालिग भाई-बहन की जलकर मौत

केंद्रपाड़ा, इंपैक्ट लाइव टीम।

ओडिशा में केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर थानांतर्गत आने वाले बालारामपुर गांव में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट में दो नाबालिग भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 11 वर्षीय अनुपमा साहनी और उनके आठ वर्षीय छोटे भाई ऋषि साहनी के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई, जब उनका फूस का घर रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट की चपेट में आ गया। दोनों बच्चे प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में पांचवीं और तीसरी कक्षा में पढ़ते थे।

पुलिस के मुताबिक, बच्चों की मां रसोई में खाना बना रही थीं, तभी गैस सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते पूरा फूस का घर आग की चपेट में आ गया, जिससे दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बाद में दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

impact add1

केंद्रपाड़ा के जिला कलेक्टर स्मृति रंजन प्रधान और एसपी सिद्धार्थ कटारिया मौके पर पहुंचे और मृतक बच्चों की मां को मुख्यमंत्री राहत कोष से 30,000 रुपये प्रदान किए। स्थानीय सरपंच ने हरिश्चंद्र योजना के तहत छह हजार रुपये दिये, जबकि बीडीओ ने मृतक के परिवार को पांच हजार रुपये दिये।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4