Monday 07-Sep-2026

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस की सीबीआई करेगी जांच, हाई कोर्ट का आदेश

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस की सीबीआई करेगी जांच, हाई कोर्ट का आदेश

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने सभी दस्तावेज तत्काल सीबीआई को सौंपने को कहा है। इस दौरान हाई कोर्ट ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को दूसरे कॉलेज का प्रिंसिपल बनाने पर पश्चिम बंगाल सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को महिला डॉक्टर की हत्या मामले से संबंधित सभी दस्तावेज बुधवार (14 अगस्त) की सुबह 10 बजे तक सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने धरने पर बैठे डॉक्टरों से हड़ताल को खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वह उनका 'पवित्र दायित्व' है। बता दें कि कल पीड़ित डॉक्टर के घर जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर कोलकाता पुलिस रविवार तक मामले को सुलझाने में विफल रहती है, तो इसे सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

impact add4

कोलकाता रेप मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से कहा कि वह अपने आप छुट्टी पर चले जाएं, वरना कोर्ट आदेश पारित करेगी। इस दौरान हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सवाल पूछा है कि जब एक छात्र की मौत हुई थी, तो फिर उस मामले में प्रिंसिपल की तरफ से कोई शिकायत क्यों नहीं दी गई? यह संदेह को पैदा करता है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2