Saturday 19-Sep-2026

कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र के लिए नियुक्त किए ऑब्जर्वर, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र के लिए नियुक्त किए ऑब्जर्वर, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के बाद के राजनीतिक स्थिति पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र के लिए वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल तथा डॉ. जी परेश्वर को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि झारखंड के लिए वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, एम एल भाटी विक्रमारका तथा कृष्णा अलावुरु को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3