Tuesday 16-Jun-2026

बांग्लादेश में नहीं थम रहे हिंदुओं पर हमले, कांग्रेस की मांग; दबाव बनाए मोदी सरकार

बांग्लादेश में नहीं थम रहे हिंदुओं पर हमले, कांग्रेस की मांग; दबाव बनाए मोदी सरकार

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भारत सरकार से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा गंभीर मसला बन गया है। वहां हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत को बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बंगलादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के सामने आ रहे असुरक्षा के माहौल पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। इस्कॉन संत की गिरफ्तारी इसका ताजा उदाहरण है। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद है कि भारत सरकार बंगलादेश सरकार पर आवश्यक कदम उठाने और अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालेगी।

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू और उनके धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। उपद्रवी शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं को घेर-घेर कर मार रहे हैं। गलियों, सड़कों और चौराहों पर उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश की यूनुस सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसा लग रहा है, जैसे सरकार ने उपद्रवियों को हिंदुओं पर हमले करने की खुली छूट दे रखी है। बांग्लादेश में गली-गली तांडव नजर आ रहा है। 

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4