Tuesday 03-Nov-2026

महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे बने शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल के नेता, सुनील प्रभु बने चीफ व्हिप

महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे बने शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल के नेता, सुनील प्रभु बने चीफ व्हिप

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र में शिव सेना (यूबीटी) के युवा नेता एवं विधायक आदित्य ठाकरे को सोमवार को विधायक दल का नेता चुना गया। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने बताया कि ठाकरे जूनियर विधानमंडल के ऊपरी और निचले सदन में पार्टी के नेता होंगे। इसी तरह, सात बार के विधायक भास्कर बी जाधव को नयी विधानसभा में शिवसेना (यूबीटी) का समूह नेता के रूप में चुना गया है, जबकि डिंडोशी के तीन बार के विधायक सुनील प्रभु पार्टी के नए मुख्य सचेतक होंगे।

शिवसेना (यूबीटी) के सभी 15 निर्वाचित विधायकों और अन्य निर्वाचित और संगठनात्मक नेताओं की उपस्थिति में उनके घर पर पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद प्रमुख नियुक्तियां की गईं।

impact add4

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में, महा विकास अघाड़ी को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें कुल 48 सीटें ही प्राप्त हुई, जिनमें सबसे अधिक सीटें शिवसेना-यूबीटी (20), कांग्रेस (16) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार (10) को प्राप्त हुई। साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) को एक-एक सीट मिली।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2