Tuesday 03-Nov-2026

गैंगस्टर छोटा राजन को बड़ी राहत, होटल कारोबारी मर्डर केस में मिली जमानत

गैंगस्टर छोटा राजन को बड़ी राहत, होटल कारोबारी मर्डर केस में मिली जमानत

मुम्बई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर छोटा राजन को जमानत दे दी है। 2001 में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के लिए छोटा राजन को दोषी ठहराया गया था। 30 मई 2024 को स्पेशल मकोका अदालत ने छोटा राजन को अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जस्टिस रेवती मोहिते-डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने जमानत दी और विशेष मकोका अदालत के फैसले के खिलाफ उसकी अपील पर फैसला होने तक उसकी आजीवन कारावास की सजा निलंबित कर दी। यह छोटा राजन की दूसरी आजीवन कारावास की सजा थी। गौरतलब है कि छोटा राजन पहले से ही 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के लिए समय काट रहा है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5