नरेंद्र मोदी ने रविवार, 8 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य समारोह में पीएम मोदी समेत 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। पीएम के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयती की शपथ ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर मोदी ने इतिहास रचा है।
मोदी की नई मंत्रिपरिषद में घटक दल जदयू से राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह को कैबिनेट मंत्री जबकि रामनाथ ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया गया। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री होंगे। वहीं, तेदेपा से के. राममोहन नायडू कैबिनेट और चंद्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री बनाए गए हैं। जद-एस से एचडी कुमारस्वामी को मंत्री बनाया गया है। दिल्ली से सिर्फ हर्ष मल्होत्रा को मौका मंत्रिमंडल में दिल्ली से सिर्फ हर्ष मल्होत्रा को जगह मिल सकी। उत्तर प्रदेश से दस मंत्री शामिल किए गए जिनमें तीन चेहरे नए हैं।
सरकार में एनसीपी (अजित पवार) शामिल नहीं हुई है। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, फिलहाल वह कैबिनेट में शामिल नहीं हो रहे हैं। वहीं, प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के लिए सूचना मिली है, लेकिन वह पहले कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इसलिए, उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।