Tuesday 05-May-2026

क्या गंजे हो रहे हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री? मुंबई के इस डॉक्टर के खुलासे से हड़कंप, बागेश्वर बाबा को टिप्स भी दे डाली

क्या गंजे हो रहे हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री? मुंबई के इस डॉक्टर के खुलासे से हड़कंप, बागेश्वर बाबा को टिप्स भी दे डाली

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंद की शादी में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एंट्री ने एक ओर जहां सभी का दिल जीत लिया तो वहीं दूसरी ओर मीडिया में भी इसकी काफी चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर तो धीरेंद्र शास्त्री के कई वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ अशोक सिन्हा ने भी बागेश्वर धाम के सरकार का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो को देखा, जिसके बाद लोगों की पर्ची निकालने वाले धीरेंद्र शास्त्री के नाम की पर्ची खुद डॉ सिन्हा ने निकाली। इस दौरान डॉ अशोक सिन्हा ने धीरेंद्र शास्त्री को कई हेल्थ टिप्स भी दे डाली।

दरअसल, डॉ अशोक सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ये हैं बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ये दुनियाभर की पर्ची निकलते हैं लेकिन आज मैंने इनकी पर्ची निकली है। इस पर्ची के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिक और फ्रंट और मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिक और दोनों एंगल में बाल्डनेस है। इसका जो प्रॉब्लम है, वो जेंटिक है। इनका मिड स्कल ये बताता है कि शास्त्री जी रात में लेट सोते हैं और खाना पीना समय पर नहीं करते है और मिठाई ज्यादा और प्रोटीन कम खाते हैं।

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो देखने के  लिए क्लिक करें

डॉ अशोक सिन्हा के अनुसार मेरी पर्ची में इनका ट्रीटमेंट है, टॉपिकल सॉल्यूशन मिनोसिडिल फिन्सटेरिडे, जिससे इनके क्राउन को कवर करेगा और बाकी सभी बालों की समस्या को दूर करेगा और इन्हें एक मल्टी विटामिन भी लेना चाहिए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को आठ बजे खाना, 10 बजे सोना और मिठाई कम और प्रोटीन ज्यादा खाने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पंडित जी दवा नहीं लेना चाहते हैं तो पीआरपी जरूर कराएं। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री के सर पर दो तरह के बाल हैं, एक मोटा और एक बहुत पतला है। पतला बाल गिरता है पर दिखता नहीं है। इसलिए बगैर हेयर लॉस इनकी डेन्सिटी कम होती जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ये वीडियो एजुकेशन परपस के तौर पर बनाया गया है।

डॉ. सिन्हा ने कहा कि मैंने आजतक धीरेंद्र शास्त्री से अभी तक मुलाकात नहीं की है, लेकिन वे उनसे मिलने की इच्छा रखते हैं और उनके सनातन धर्म के कार्यों की सराहना करते हैं। डॉ. सिन्हा के इस खुलासे ने सबको चौंका दिया है। लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या धीरेंद्र शास्त्री सच में गंजे हो रहे हैं? देखना दिलचस्प होगा कि बागेश्वर बाबा इस खुलासे पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।