Thursday 25-Jun-2026

कवि के घर चोरी कर चोर को हुआ पछतावा, माफीनामा लिख सारा सामान लौटाया

कवि के घर चोरी कर चोर को हुआ पछतावा, माफीनामा लिख सारा सामान लौटाया

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

कभी-कभी हमारे सामने ऐसी खबरें सामने आ जाती हैं जिन्हें पढ़ने या देखने के बाद अनायास ही हमारे मुंह से निकल जाता है कि ऐसा भी हो सकता है क्या? ऐसी ही एक खबर महाराष्ट्र के रायगढ़ से सामने आई है। दरअसल, एक चोर ने मशहूर मराठी कवि नारायण सुर्वे के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन इसके दूसरे ही दिन चोर को शर्मिंदगी हुई और माफीनामा लिखकर चोरी किया सारा सामान लौटा गया। यह खबर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

चोर ने अपने माफीनामा में लिखा है कि जब वह घर में दाखिल हुआ तो उसने घर में लगी कवि की तस्वीरों को देखा। चोर को पता चला कि उसने किसके घर में चोरी की है। अपने माफीनाम में चोर ने आगे लिखा है कि मैं चोरी को लेकर शर्मिंदा हूं, मैंने इतने महान लेखक के घर में चोरी की है। जो कुछ भी घर से लेकर गया था सब लौटा रहा हूं।

impact add6

कौन हैं कवि नारायण सुर्वे?
मुंबई में जन्में सुर्वे की कविताओं में शहरी मजदूर वर्ग के संघर्षों को दर्शाया जाता है। खुद गरीबी में पले-बढ़े सुर्वे ने श्रमिक और कामगारों के संघर्ष में छिपे गौरव को अपनी कविताओं के जरिए आमजन तक पहुंचाया। 2010 में 84 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। फिलहाल उनके घर में बेटी सुजाता और दामाद गणेश घड़े रहते हैं। वे 10 दिन के लिए विरार अपने बेटे से मिलने गए थे, इसी दौरान घर में चोरी हो गई। घर से चोर एलईडी टीवी समेत तमाम सामान बटोर ले गया था।