Tuesday 05-May-2026

जया अमिताभा बच्चन... राज्यसभा में सुनते ही उपसभापति पर भड़क गईं सपा सांसद, जानिए क्या कहा?

जया अमिताभा बच्चन... राज्यसभा में सुनते ही उपसभापति पर भड़क गईं सपा सांसद, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर उनका नाराज होने का वीडियो भी सामने आ चुका है। हाल ही में जया बच्चन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोमवार (29 जुलाई) को राज्यसभा का है। दरअसल, राज्यसभा के उपसाभपति हरिवंश नरायण सिंह ने जया बच्चन को जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया, जिसके बाद जया बच्चन काफी भड़क गईं।

जया अमिताभ बच्चन कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने उपसाभपति से कहा कि सर, सिर्फ जया बच्चन बोल देते तो ये काफी रहता। इसके बाद उपसाभपति हरिवंश नरायण सिंह ने जया बच्चन की बात सुनकर कहा कि यहां पूरा नाम लिखा हुआ था इसलिए मैंने इसे दोहराया है। जया बच्चन ने इसके बाद कहा कि ये नया ट्रेंड शुरू हुआ है, जहां महिलाएं जो हैं अपने पति के नाम से जानी जाएंगी। उनका कोई अस्तित्व नहीं है, उनकी कोई उपलब्धि नहीं है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

राज्यसभा सांसद जया बच्चन का ये वीडियो अब हर सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हो रहा है और यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नाम को लेकर नोकझोंक तब हुई जब समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन कोचिंग सेंटर हादसे पर अपनी बात रखने के लिए खड़ी हुई थीं। राज्यसभा में जया बच्चन ने कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर राजनीति नहीं करने की अपील की।

जया बच्चन ने राज्यसभा में दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे पर कहा कि सब लोग अपनी-अपनी राजनीति कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का क्या मतलब होता है। जब मैं यहां शपथ लेने आई तब (मुंबई में) मेरा घर बेहाल था। वहां घुटने तक पानी भरा था। इस एजेंसी का काम इतना बदतर होता है कि मत पूछिये। इसके लिए हम जिम्मेदार हैं क्योंकि हम शिकायत नहीं करते हैं और न ही इस पर कार्रवाई होती है।