Thursday 30-Apr-2026

Exit Poll 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? क्या कहता है एग्जिट पोल?

Exit Poll 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? क्या कहता है एग्जिट पोल?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए अधिकांश एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जताई गई है।
महाराष्ट्र में करीब आठ सर्वेक्षणों के औसत में भाजपा एवं सहयोगी दलों को 157 सीटें और महा विकास अघाड़ी को 124 सीटें तथा अन्य को सात सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 42 से 48 सीटें और सत्तारूढ़ इंडिया समूह को 24 से 38 सीटें तथा अन्य को एक से पांच सीटें मिलने की संभावना बताई गई है।

महाराष्ट्र के सर्वेक्षणों में एबीपी मैट्रिज़ के अनुसार राजग की महायुति को 150 से 170 सीटें और महा विकास अघाड़ी को 110 से 130, चाणक्य इनसाइट के अनुसार महायुति को 152 से 160 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 130 से 138 सीटें, पी मार्क के अनुसार महायुति को 137 से 157 और महा विकास अघाड़ी को 128 से 146, टाइम्स नाउ जेवीसी के अनुसार 150 से 167 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। पर, महायुति को सबसे ज्यादा 175 से 195 सीटें पीपुल्स पल्स ने दी है। पर एक्सिस माई इंडिया और दैनिक भास्कर ने महायुति को पीछे बताया है। एक्सिस माई इंडिया ने महायुति को 118 + और महा विकास अघाड़ी को 150 + सीटों पर विजेता बताया है जबकि दैनिक भास्कर ने महायुति को 125 से 140 सीटें तथा महा विकास अघाड़ी को 135 से 150 सीट मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

impact add1

झारखंड विधानसभा चुनाव में एबीपी मैट्रिज़ ने राजग को 42 से 47 तथा इंडी गठबंधन को 25 से 30 सीटें, चाणक्य इनसाइट के अनुसार राजग को 45 से 50 सीटें और इंडिया समूह को 35 से 38 सीटें, पीपुल्स पल्स के अनुसार राजग को 42 से 48 सीटें तथा इंडी 24 से 37 सीटें तथा एक्सिस माई इंडिया ने राजग को 25 + और इंडी गठबंधन 53 +सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं जबकि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2