Saturday 19-Sep-2026

तेलंगाना में जाति जनगणना का काम 70 फीसदी पूरा : राहुल गांधी

तेलंगाना में जाति जनगणना का काम 70 फीसदी पूरा : राहुल गांधी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय के लिए जाति जनगणना को जरूरी बताते हुए बुधवार को कहा कि तेलंगाना सरकार ने जाति जनगणना का 70 फ़ीसदी काम पूरा कर लिया है और जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में हमारी सरकार ने जातिगत गिनती का 70 प्रतिशत से ज़्यादा काम पूरा कर लिया है। जल्द ही पूरे राज्य का विस्तृत डेटा सरकार के पास होगा, जिसका इस्तेमाल हम नीतियां बनाने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए करेंगे।

impact add2

उन्होंने कहा कि जाति जनगणना उन सभी महत्वपूर्ण कदमों में से पहला कदम है जो अगले कुछ दशकों में संपूर्ण विकास के लिए योजना बनाने में मदद करेगा। यही कारण है कि मैं बार-बार देश में एक व्यापक जातिगत जनगणना करवाने की मांग कर रहा हूं। तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने रास्ता दिखाया है, राष्ट्रीय स्तर पर भी हम एक व्यापक जातिगत जनगणना करवा कर रहेंगे।