Saturday 09-May-2026

सत्ता में आने के बाद इंडिया गठबंधन किसानों की आवाज बनेगा: राहुल गांधी

सत्ता में आने के बाद इंडिया गठबंधन किसानों की आवाज बनेगा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) अगर सत्ता में आता है तो वह “किसानों की आवाज़” बनेगा और ऐसी नीतियां बनाएगा जो उनकी सुरक्षा कर सकें। वह कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के साथ महाराष्ट्र के नासिक जिले के चंदवाड में एक किसान रैली को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की सरकार किसानों की आवाज बनेगी और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेगी। उन्होंने किसानों के लिए ऋण माफी, किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए फसल बीमा योजना के पुनर्गठन, निर्यात आयात नीतियों के निर्माण में फसल की कीमतों की रक्षा करने और कृषि को जीएसटी से बाहर करने की कोशिश और सिर्फ एक कर पर काम करने वादा किया। राहुल गांधी ने स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने के कांग्रेस के वादे को भी दोहराया।