Sunday 08-Mar-2026

लश्कर आतंकी से अरशद नदीम का क्या है कनेक्शन? पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट का वीडियो वायरल

लश्कर आतंकी से अरशद नदीम का क्या है कनेक्शन? पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट का वीडियो वायरल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

पेरिस ओलंपिक 2024 में हुई भाला फेंक प्रतियोगिता में पाकिस्तान के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम इन दिनों काफी चर्चा में हैं। लोग उनके परिवार की स्थिति, उनकी आर्थिक हालत और उनके संघर्ष की कहानियां साझा कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अरशद नदीम एक कार्यक्रम में गए थे, जहां उनकी बातचीत लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी से एकदम करीब बैठकर हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दाढ़ी वाला शक्स उनके बगल में बैठकर उन्हें मुल्क का नाम रौशन करने की सलाह दे रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि इंपैक्ट लाइव नहीं करता है।

वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि अगर आप इस तरह अल्लाह के आगे झुकोगे तो पूरे मुसलमानों को आप पर फक्र होगा। बहुत बड़ी बात है। युवा और प्रेरित होंगे। इस वीडियो में उस शख्स को कहते सुना जा सकता है कि वो लोग प्राइवेट टूर्नामेंट भी करवाएंगे। इस पर अरशद नदीम मुस्कुराते हुए ‘इंशाल्लाह’ कहते हुए भी सुनाई पड़ते हैं। इसी वीडियो को साझा करते हुए OsinTV अकॉउंट ने सवाल खड़ा किया कि क्या पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद के आतंकी संगठन के साथ के साथ गहरे संबंध हैं? दूसरा सवाल पूछा कि क्या वो लश्कर ए तैयबा और यूएन द्वारा घोषित किए गए आतंकी हारिस डार से करीबी संबंध रखते हैं?

गौरतलब है कि जिस आतंकी से बातचीत की वीडियो सामने आने पर अरशद नदीम पर सवाल उठे हैं वो सिर्फ भारत विरोधी बयान बाजी नहीं करता बल्कि यून द्वारा बनाई गई आतंकियों की लिस्ट में भी उसका नाम है। साल 2018 में अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने विदेश विभाग के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और उसकी राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) को निशाना बनाते हुए सात लोगों को वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) के रूप में नामित किया था। इस लिस्ट में सैफुल्लाह खालिद, मुजम्मिल इकबाल हाशिमी, मुहम्मद हारिस डार समेत 7 नाम थे।

impact add5

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add4