Thursday 30-Apr-2026

चुनाव आयोग ने बदली उपचुनाव की तारीख, यूपी, पंजाब और केरल में अब 20 नवंबर को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने बदली उपचुनाव की तारीख, यूपी, पंजाब और केरल में अब 20 नवंबर को होगी वोटिंग

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

चुनाव आयोग ने केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव 13 की जगह 20 नवंबर को कराने की सोमवार को घोषणा की। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार, इनमें केरल की पलक्कड़, पंजाब की डेरा बाबानानक, चब्बेवाल (सुरक्षित), गिद्दरबाहा, बरनाला और उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुण्डरकी, गाजियाबाद, खैर (सुरक्षित), करहल, सीसा मऊ, फूलपुर, कटिहारी, मझवां सीट शामिल हैं।
आयोग ने कहा है कि उसने विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अनुरोध पर यह फैसला किया है।

इन दलों ने 13 नवंबर को सम्बंधित क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की व्यस्तता के आधार पर चुनाव तिथि बदलने का अनुरोध किया था। इन सीटों के उपचुनाव की मतगणना 20 नवंबर को कराई जायेगी और चुनाव प्रक्रिया 25 नवंबर तक संपन्न करा ली जायेगी। आयोग ने कहा है कि इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम की अन्य तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि आयोग ने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों में 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के लिये उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।

impact add4

कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र की नान्देड़ संसदीय सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ सीट को छोड़ कर इन सभी सीटों के उपचुनाव में मतदान 13 नवंबर को कराने का कार्यक्रम था। आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) जैसी पार्टियों और सामाजिक संगठनों के अनुरोध पर तीन राज्यों की 14 सीटों पर मतदान की तिथि बदल दी है और इन सीटों पर मतदान महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मतदान के लिये तय 20 नवंबर की तिथि के दिन मतदान कराने का फैसला किया है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3