Tuesday 21-Apr-2026

Tag : Election commission

Nov 20, 2024

UP ByPolls: वोटिंग के बीच अखिलेश यादव की शिकायत पर EC ने लिया एक्शन, कई पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर में अखिलेश यादव की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में चल रहे उपचुनावों में प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, चुनाव आयोग ने मतदाताओं की जांच करने और मतदाताओं को वोट डालने से रोकने संबंधी चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Nov 04, 2024

चुनाव आयोग ने बदली उपचुनाव की तारीख, यूपी, पंजाब और केरल में अब 20 नवंबर को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव 13 की जगह 20 नवंबर को कराने की सोमवार को घोषणा की। आयोग ने कहा है कि उसने विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अनुरोध पर यह फैसला किया है।

Oct 30, 2024

देवघर के SP पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने दिया हटाने का निर्देश; क्यों हुई कार्रवाई? जानिए

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार को देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर देवघर एसपी के पद पर तैनात करने के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल मांगा है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी डुंगडुंग को निर्वाचन आयोग ने देवघर से ही चुनाव कार्य से हटाया था।

Oct 16, 2024

महाराष्ट्र में एकल चरण में 20 नवम्बर, झारखंड में 13 और 20 नवम्बर को होंगे चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एकल चरण में 20 नवम्बर को और झारखंड में दो चरणों में 13 तथा 20 नवम्बर को कराये जायेंगे जबकि दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवम्बर को होगी और दोनों राज्यों में चुनाव प्रकिया 25 नवंबर को संपन्न होगी। देश के 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होगा। महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट और उत्तराखंड की केदानाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवम्बर को होगा।

Sep 25, 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर आया अपडेट, वोटिंग और काउंटिंग की संभाविट डेट आई सामने

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने मंगलवार को सभी आयुक्तों, जोनल आईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डीआईजी, एसपी के साथ चुनाव की तैयारी पर बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। 26-27 सितंबर को आयोग की टीम महाराष्ट्र का दौरा करेगी। वहां से लौटने के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव पर निर्णय लेगी।

Sep 18, 2024

विधानसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की 24 सीटों पर मतदान जारी, वोटरों में दिखा गजब का उत्साह

पहले चरण में सात जिलों के 24 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिसमें आठ सीटें जम्मू संभाग की और 16 दक्षिण कश्मीर क्षेत्र के हैं। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2