Saturday 09-May-2026

वित्त मंत्री ने मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया, उद्धव ठाकरे ने कसा तंज

वित्त मंत्री ने मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया, उद्धव ठाकरे ने कसा तंज

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेन्द्र मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया है। मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि सीतारमण ने का कहना है कि बजट चार “जातियों” -गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर केंद्रित है। ठाकरे ने कहा कि सरकार को आखिरकार एहसास हुआ कि देश में ये चार तरह के लोग हैं।
उन्होंने कहा, ''मोदी सरकार ने अपना आखिरी बजट पेश किया। वित्त मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने बहुत भारी मन से ऐसा किया और आखिरी बजट पेश किया।