Thursday 25-Jun-2026

तेलंगाना मे हुआ बड़ा हादसा, 6 मजदूर टनल मे फसे

तेलंगाना मे हुआ बड़ा हादसा, 6 मजदूर टनल मे फसे

तेलंगाना

तेलंगाना के  नागरकुरनूल जिले में निर्माणाधीन श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) द्वारा बनाए जा रहे टनल का एक निर्माणाधीन हिस्सा धस गया जिससे की टनल मे 6 मजदूरों के फसेन होने की आशंका जताई जा रही है। यह जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा बताई गई। पुलिस ने यह बताया की कंपनी की एक टीम नुकसान का जायज़ा और फसे हुए मजदूरों का पता लगाने के लिए अंदर गई हुई है और इसकी जांच कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने PTI को यह जानकारी दी की काम कर रही कंपनी द्वारा यह जानकारी दी गई है की टनल में अभी 6 से 8 मजदूरों के फसे होने की आशंका है। मजदूरों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया राहत एवं बचाव टीम द्वारा शुरू कर दी गई है पर यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है की अंदर 6 मजदूर फसे हैं या 8।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5