Thursday 25-Jun-2026

उत्तराखंड के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख की, दो बाइक सवार हमलावरों ने बृहस्पतिवार को तड़के गुरुद्वारा परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उधम सिंह नगर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजू नाथ ने संवाददाताओं को बताया कि गोली लगने से घायल बाबा तरसेम सिंह को खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा सिखों के लिए श्रद्धेय स्थान है जो राज्य के उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर स्थित है।