Tuesday 14-Apr-2026

जयपुर में दिल्ली जैसा हादसा, बेसमेंट में भरा बारिश का पानी; बिहार के 3 लोगों की मौत

जयपुर में दिल्ली जैसा हादसा, बेसमेंट में भरा बारिश का पानी; बिहार के 3 लोगों की मौत

जयपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की मौत हो गई। ऐसा ही वाकया जयपुर में भी देखने को मिला है। दरअसल, राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़ चुके हैं। सड़कें, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पताल और कई बिल्डिंगों में पानी भर गया है। इस बीच विश्वकर्मा इलाके के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक बिहार के आरा के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान पूर्वी उम्र 8 साल, पूजा उम्र 19 साल और कमल उम्र 23 साल के रूप में हुई है।

वहीं कोटा में तेज बारिश के चलते रोडवेज बस पलट गई। इस हादसे में चार यात्री घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मोडक थाना क्षेत्र में दरा नेशनल हाइवे—52 पर अबली मीनी महल के पास हुआ। झालावाड़ से कोटा जा रही बस में हादसे के वक्त 30 से ज्यादा सवारी थी। तभी बारिश के चलते बस बेकाबू होकर पलट और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।

impact add2

इसके अलावा बारां शहर के खजूरपुरा में तेज बारिश से सुबह कच्चा मकान ढह गया। हादसे के बाद मलबे में परिवार के 4 लोग दब गए। हालांकि, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।