Saturday 09-May-2026

CPI नेता अतुल अंजान का निधन, लखनऊ के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

CPI नेता अतुल अंजान का निधन, लखनऊ के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 75 वर्ष के थे। परिवार के सदस्य यह जानकारी दी। बीते कुछ महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ही अंजान का उपचार किया जा रहा था। अंजान की बहन रत्ना सिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और शुरुआत में उनका उपचार दिल्ली तथा अब लखनऊ में किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी एक बेटी हैं। रत्ना सिंह ने बताया कि अंजान का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर बाद किया जाएगा। अंजान के निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया।