Sunday 14-Jun-2026

राज्यसभा की 6 सीटों के लिये उपचुनाव का ऐलान, 20 दिसंबर को मतदान; इसी दिन आएंगे नतीजे

राज्यसभा की 6 सीटों के लिये उपचुनाव का ऐलान, 20 दिसंबर को मतदान; इसी दिन आएंगे नतीजे

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा की छह रिक्त सीटों के लिये उपचुनाव 20 दिसंबर को कराने की घोषणा की है और इसके लिए अधिसूचना तीन दिसंबर को जारी की जायेगी। आयोग की ओर से मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इनमें आन्ध्र प्रदेश से तीन सीटें, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से एक-एक सीट के चुनाव कराये जाने हैं।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन छह सीटों पर उपचुनाव के लिये अधिसूचना आगामी तीन दिसंबर को जारी की जाएगी और उसी के साथ नामांकन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नामांकन 10 दिसंबर तक दाखिल किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 11 दिसंबर को की जाएगी और 13 दिसंबर तक वापस लिये जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 20 दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन, पांच बजे करायी जाएगी।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4