Saturday 09-May-2026

राम मंदिर में स्थापना के लिए चुनी गई अरुण योगीराज की बनाई रामलला की मूर्ति : चंपत राय

राम मंदिर में स्थापना के लिए चुनी गई अरुण योगीराज की बनाई रामलला की मूर्ति  : चंपत राय

मैसूरु के शिल्पकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की एक नयी मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर में स्थापना के लिए चुना गया है। मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंपत राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रामलला की वर्तमान मूर्ति को भी नए मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है।