Sunday 12-Jul-2026

NDA में लाने के लिए BJP ने अजित पवार को ‘ब्लैकमेल’ किया, कांग्रेस का आरोप

NDA में लाने के लिए BJP ने अजित पवार को ‘ब्लैकमेल’ किया, कांग्रेस का आरोप

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लाने के लिए उन्हें ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है कि भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ वैसे तो देशभर में अपने काम पर लगी हुई है लेकिन महाराष्ट्र में यह कुछ अधिक ही शक्तिशाली रही है। उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अब इस बात की पुष्टि की है कि भाजपा ने उन्हें राजग (एनडीए) में लाने के लिए ‘ब्लैकमेल’ और जोर-जबरदस्ती का सहारा लिया।

impact add6

बीते दिनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सिंचाई घोटाले की जांच को लेकर कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें फाइल दिखाई थी। इस पर जयराम रमेश ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अजित पवार ने अब खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें कथित सिंचाई घोटाले में उनके खिलाफ खुली जांच की सिफारिश करने वाली फाइल दिखाई थी। इसमें साफ-साफ ये संदेश था कि हमारे सामने समर्पण कर दो, या कार्रवाई का सामना करो।

जयराम रमेश ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि इसमें न केवल जबरदस्ती और ब्लैकमेल का इस्तेमाल शामिल है, बल्कि गोपनीयता की शपथ और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन भी शामिल है. इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3