नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वो (राहुल गांधी) तभी बोलते हैं, जब देश को बांटना होता है, भ्रम पैदा करना होता है या हिंदू मुसलमानों के बीच झगड़ा भड़काना होता है, लेकिन जब एक डॉक्टर बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार होता है तो वह पत्रकारों को डांटते हैं। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि वह दुनिया भर में कश्मीर की आलोचना करेंगे, लेकिन आज कश्मीर के लोगों से वोट मांगने जा रहे हैं। यह राहुल गांधी का दोहरा चरित्र है।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नैतिकता के आधार पर ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। महाराष्ट्र और यूपी में रेप की घटना के बाद अपराधी पकड़े जाते हैं और ममता बनर्जी की सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया है। ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए।
Delhi: Union Minister Giriraj Singh says, "Rahul Gandhi speaks only when he wants to divide the country, create confusion, or incite conflict between Hindus and Muslims. But when a daughter doctor is gang-raped, he scolds journalists. He will criticize Kashmir worldwide but today… pic.twitter.com/ekUSdBWOga
— IANS (@ians_india) August 21, 2024
गौतलब है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का आकलन करने जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम श्रीनगर पहुंचे। दोनों नेता अन्य दलों से संभावित गठबंधन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार दोनों नेता दस साल के अंतराल के बाद हो रहे चुनाव के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।