Saturday 09-May-2026

NEET PG 2024 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 11 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा

NEET PG 2024 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 11 अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-यूजी) 2024 का आयोजन 11 अगस्त को दो पालियों में किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी। एनटीए ने एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा करने के बाद इस एग्जाम की नई तारीख की घोषणा की है। बता दें कि एनटीए ने इससे पहले नीट पीजी के एग्जाम की डेट रद्द कर दी थी।

जो उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी नीट पीजी के इस एग्जाम में 23 जून को शामिल होने वाले थे, वे एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई तारीख के संदर्भ में देख सकते हैं। नीट पीजी के इस एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी छात्रों को जल्द बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर दी जाएगी। नोटिस में आगे कहा गया कि 15 अगस्त तक इसकी कटऑफ जारी की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि एनबीईएमएस के 22.06.2024 के नोटिस के क्रम में, नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन पुनर्निर्धारित किया गया है। नीट पीजी 2024 अब 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।' नोटिस में आगे लिखा है कि नीट पीजी 2024 में उपस्थित होने की पात्रता की कट-ऑफ तारीख 15 अगस्त ही रहेगी।