Thursday 25-Jun-2026

शराब नीति घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर CBI, ईडी से मांगा जवाब

शराब नीति घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर CBI, ईडी से मांगा जवाब

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत देने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने यह दलील देते हुए जमानत देने का अनुरोध किया है कि वह 16 महीने से हिरासत में हैं और उनके खिलाफ मुकदमा उसी चरण पर है जिस चरण पर पिछले साल अक्टूबर में था।

impact add6