Saturday 09-May-2026

पूर्व आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार व सुखबीर संधू निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

पूर्व आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार व सुखबीर संधू निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारियों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उनके नामों की सिफारिश करने के लिए आज बैठक की। अनूप चंद्र पांडे के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग में ये पद खाली हो गए थे। निर्वाचन आयोग का नेतृत्व राजीव कुमार कर रहे हैं।